नानकमत्ता, 09 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, नानकमत्ता में कैरियर काउंसलिंग समिति के तत्वावधान में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं कैरियर उन्नयन विषयक ऑनलाइन प्रशिक्षण वेबिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट महिमा पाण्डेय ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, चक्रवृद्धि ब्याज, शेयर बाजार, निवेश के विभिन्न विकल्पों, निष्क्रिय आय, नियमित बचत तथा आर्थिक नियोजन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने विवेकपूर्ण निवेश, वित्तीय अनुशासन एवं भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के महत्त्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने तथा निवेश संबंधी निर्णय लेते समय जोखिम एवं संभावित प्रतिफल का सावधानीपूर्वक आकलन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवीन भगत ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ वित्तीय साक्षरता, व्यावहारिक ज्ञान एवं रोजगारपरक कौशलों का विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है। आयोजक संस्था एस. वी. वैल्थ पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड की कोऑर्डिनेटर सुनीता ने युवाओं में प्रारंभिक स्तर से ही वित्तीय जागरूकता विकसित करने पर बल दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मृत्युंजय शर्मा ने वित्तीय समझ, डिजिटल दक्षता, तार्किक चिंतन एवं निर्णय क्षमता को वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश की महत्त्वपूर्ण आवश्यकताएँ बताया। कैरियर काउंसलिंग समिति के संयोजक एवं वेबिनार के नोडल अधिकारी प्रो. राघवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ जीवनोपयोगी दक्षताओं से सुसज्जित करने तथा उन्हें भविष्य की आर्थिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वेबिनार के प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने निवेश, बचत, वित्तीय प्रबंधन, कैरियर नियोजन एवं रोजगार की संभावनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। कार्यक्रम में प्रो. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. सुमन कुमारी, प्रो. राघवेन्द्र मिश्रा, डॉ. निवेदिता अवस्थी, डॉ. ममता सुयाल, डॉ. चम्पा टम्टा, डॉ. गौरवेंद्र आर्या, डॉ. रवि जोशी, डॉ. शशि प्रकाश सिंह, डॉ. मंजुलता जोशी, डॉ. आशा गढ़िया, महेश कन्याल, गंगा देवी, विपिन थापा, सुनील कुमार, मनप्रीत कौर, प्रियांशी जुकरिया, रेनुका पंत, हरमन कौर एवं गुरप्रीत कौर सहित महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. राघवेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

