आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को सौंग बाँध संघर्ष समिति एवं सौंग घाटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के तत्वावधान में क्षेत्रवासियों की 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार 13वा दिन भी जारी रहा। आंदोलन की संयुक्त अध्यक्षता सौंग बाँध संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र पंवार एवं सचिव बलवीर सिंह कण्डारी, संयुक्त सचिव दीपेन्द्र कोठारी एडवोकेट, ग्राम प्रधान तौलिया काटल प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पंवार जी, ग्राम प्रधान कोठी घुड़साल गांव खेमराज कण्डारी जी, ग्राम पंचायत रंगड़ गांव प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सौन्द जी, ग्राम पंचायत सेरा प्रधान प्रतिनिधि अनिल ऐरला जी एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
यह आंदोलन विधानसभा धनोल्टी के ग्राम पंचायत तौलियाकाटल अंतर्गत सौदना गांव तथा विधानसभा रायपुर की ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप आयोजित किया जा रहा है।
आज आंदोलन के 13वा दिन धरने में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी जी धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने आंदोलनरत क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी 15 सूत्रीय मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस पूरे विषय को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखेंगे और शासन स्तर पर वार्ता कर समस्याओं का उचित समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांगों के समाधान के लिए वह मुख्यमंत्री जी से वार्ता करेंगे तथा इस विषय में सकारात्मक निर्णय निकालने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और आपसी बातचीत के माध्यम से ऐसा समाधान निकाला जाए, जिस पर क्षेत्रवासी स्वयं सहमत हों।
उन्होंने कहा कि जो भी उचित समाधान निकलता है और जिस समाधान पर क्षेत्र की जनता अपनी सहमति व्यक्त करती है, उसे प्रभावित क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
हालांकि समिति ने स्पष्ट किया कि अब क्षेत्र की जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि 15 सूत्रीय मांगों पर ठोस एवं लिखित निर्णय चाहिए।
आज टिहरी लोकसभा सांसद से प्रतिनिधिमंडल द्वारा वार्ता हुई एवं सांसद महोदय द्वारा क्षेत्रीय जायज़ मांगों को संबंधित सचिव व माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखनें का आश्वासन दिया।
15 सूत्रीय मांगों के समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन
समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने उत्तराखंड सरकार से 15 सूत्रीय मांगों का शीघ्र एवं न्यायसंगत निराकरण करने की मांग दोहराई। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन सौंग घाटी के प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक क्षेत्रवासियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता और प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार एवं संबंधित विभागों की ओर से शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। आगामी चरण में मालदेवता क्षेत्रीय बाजार एवं रायपुर चौक पर चक्का जाम तथा आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
समिति ने दोहराया कि यह लड़ाई केवल सौंग घाटी की नहीं, बल्कि संपूर्ण सकलाना क्षेत्र एवं प्रभावित ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई है। क्षेत्र की जनता अपनी मांगों को लेकर एकजुट है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।
आंदोलन में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रवासी।
सौंग घाटी की जनता की एक ही मांग है—15 सूत्रीय मांगों का न्यायसंगत समाधान। जब तक प्रभावित परिवारों को उनका अधिकार और न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

