इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में दिनांक 9 अक्टूबर, 2026 को छात्र संघ द्वारा मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक घनसाली श्री शक्तिलाल शाह जी एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गंभीर सिंह भंडारी (जिला पंचायत सदस्य कोटी), श्री आशीष जोशी जिला पंचायत सदस्य केमर चमियाला), श्री विपिन सिंह (बी.डी.ओ.), विशिष्ट अतिथि श्री यशवंत सिंह गुसाई (अध्यक्ष प्रधान संगठन घनसाली), प्रधान नेल कुसुमलता नौटियाल, प्रधान मौलनो रंजीत लाल, प्रधान श्री मुकेश नेगी, श्री वीरेंद्र, श्री संदीप कुमार, श्री उदय नेगी, प्रधान पिलखी अनसूईया रतुडी वह अन्य प्रधानों ने भी प्रतिभाग किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री शक्ति लाल शाह जी, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश चंद्र, श्री संदीप कुमार पूर्व छात्र संघ एवं पुरातन एलुमनाई अध्यक्ष व वर्तमान छात्र अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुआ।
महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य जी द्वारा एवं पूर्व छात्र संघ पुरातन एलुमनाई अध्यक्ष श्री संदीप कुमार व वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष कु. अंजू धारगे द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। उसके उपरांत माननीय विधायक जी के सम्मुख महाविद्यालय की प्रगति आख्या डॉ. अंधरुति शाह द्वारा प्रस्तुत की गई।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत माननीय विधायक श्री शक्तिलाल शाह जी वह अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इसी दौरान संयोजक डॉ. गोविंद कुमार संग श्री प्रकाश द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन और परीक्षा केंद्र का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्य जी की अध्यक्षता में माननीय विधायक जी के कर कमलो द्वारा किया गया तथा महाविद्यालय का त्रैमासिक न्यूज लेटर, शोध पत्रिका अनुसंधान वाटिका का समकालीन अंक का विमोचन भी किया गया।
इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी संचालन होता रहा। मंच संचालन समारोहक डॉ. बबीत बिहान व श्री संदीप कुमार पूर्व छात्र संघ और पुरातन एलुमनाई अध्यक्ष द्वारा किया गया। अनुशासन व्यवस्था श्री अरविंद नारायण व डॉ. पुष्पा द्वारा की गई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री संदीप कुमार ने अपने वक्तव्य से वर्तमान छात्र संघ पदाधिकारी को कॉलेज के प्रति समर्पण भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में मुख्य अतिथि माननीय विधायक घनसाली श्री शक्ति लाल शाह जी ने समस्त छात्र-छात्राओ व उपस्थित सभी जनता को संबोधित किया और छात्र छात्राओं से कहा कि आप सिर्फ बी.ए. तक सीमित नहीं रहे आगे भी निरंतन शिक्षा ईमानदारी वह मेहनत से करें, पलायन रोकने व स्वरोजगार करने को भी प्रेरित किया तथा महाविद्यालय प्रगति व विकास में हमेशा सहयोग करने को भी कहा। उसके उपरांत सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। सभी आसपास के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में रेगुलर प्रवेश लेने व दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सुरेश चंद व समारोहक डॉ.बबीत बिहान ने महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी का धन्यवाद प्रेषित किया इस कार्यक्रम में शिक्षकगण, पत्रकार बंधु, जनतागण, कर्मचारी गण व सभी छात्र छात्रा आदि उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

