राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के सम्मान तथा देशभक्ति से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना और देशप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं।


इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *