गुरु गोरखनाथ महायोगी राजकीय महाविद्यालय, में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

आज, दिनांक 12 अगस्त 2026 को गुरु गोरखनाथ महायोगी राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी, यमकेश्वर, उत्तराखंड में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार शर्मा के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के साथ महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. हिमानी बडोनी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा, जन-जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेश कुमार शर्मा, डॉ. तनूजा बिष्ट, डॉ. विनय पांडे, डॉ. ऋतु कश्यप, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. सुनील देवरानी, डॉ. विनय कुमार, डॉ. पूजा रानी, डॉ. केशव प्रसाद डबराल, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार चौबे एवं महेंद्र सिंह बिष्ट सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, श्रमदान एवं समाज सेवा की भावना को विकसित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *