गजा- श्री घंटाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति द्वारा टिहरी नगर सामुदायिक भवन बंगाली कोठी देहरादून में बैठक का आयोजन किया गया।
घंटाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति के अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सभी लोगों से द्वितीय श्री घंटाकर्ण तीन दिवसीय कथा कराने के लिए विचार आमंत्रित किए ।
समिति की बैठक में उपस्थित दो दर्जन से भी अधिक भक्तों ने निर्णय लिया कि आगामी 8 जनवरी 2027 से 10 जनवरी तक तीन दिवसीय कथा का आयोजन देहरादून में किया जायेगा, समिति के पदाधिकारी व घंटाकर्ण के भक्त दीपक विजल्वाण ने यहाँ बताया कि प्रथम बार घंटाकर्ण कथा का भव्य आयोजन देहरादून में किया गया है इस समय द्वितीय कथा का आयोजन किया जाना है, जिसमें घंटाकर्ण देवता के दूरदराज़ से भक्त शामिल होंगे।
बताया कि आयोजन के लिए तैयारी करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया, दिसम्बर माह मे पुनः विचार विमर्श किया जायेगा, बैठक में शेखरा नंद विजल्वाण, लाखीराम विजल्वाण, सुरेंद्र प्रसाद विजल्वाण, दीपक विजल्वाण, सुधीर विजल्वाण, सुशांत गैरोला, बैभव खंडूडी, आशीष नौटियाल, राम प्रसाद नौटियाल, कुंदनलाल विजल्वाण, श्रीमती मुन्नी देवी, प्रीति नौटियाल, सरिता भट्ट, डा. जगमोहन सजवाण, महेश चंद्र गैरोला, ओम प्रकाश, सुंदर सिंह सजवाण, मुरारी लाल विजल्वाण, सीता राम सिंह सजवाण, मदन सिंह सजवाण, एस. एस. सजवाण आदि भक्त शामिल रहे

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

