हरिद्वार- मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, हरिद्वार को मिले सर्वाधिक पदक

Spread the love

हरिद्वार- खेल महाकुम्भ 2026-27 मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलविधा कुश्ती प्रतियोगिता का समापन आज तीसरे दिन रविवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया।

प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, उधम सिंह नगर द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मेड़ल एवं प्रमाण पत्र उत्तराखण्ड़ कुश्ती एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा एवं सहायक जिला क्रीड़ाधिकारी पौड़ी गढ़वाल प्रदीप द्वारा वितरित किए गए।

उक्त आयोजन में नोड़ल सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर, श्रीमती पूनम मिश्रा , क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी हरिद्वार अशोक कुमार , क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी विकासखण्ड़ कोट रोहित , सहायक जिला क्रीड़ाधिकारी पौड़ी गढ़वाल प्रदीप , प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, उत्तराखण्ड़ कुश्ती एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, सहायक प्रशिक्षक अनुराग राठी खेल विभाग हरिद्वार, खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायक के रूप में आकश, नावेद, सुमित एवं मुदस्सीम खेल प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *