राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के प्रथम एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

दिनांक 19.9.2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सत्र 2026-27 का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया| इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशी स्वयंसेवकों का अभिविन्यास कार्यक्रम व माय भारत पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तथा प्लास्टिक उन्मूलन था|

इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी डॉ. मंजू पांडे के द्वारा नव प्रवेशी स्वयंसेवकों का इकाई में स्वागत किया गया तथा उन्होंने नव प्रवेशी स्वयंसेवकों के अभिविन्यास कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की संपूर्ण जानकारी दी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों के विषय में बताय।

भारत सरकार द्वारा संचालित माय भारत योजना के विषय में भी विस्तार से बताया तथा स्वयंसेवकों का माय भारत पोर्टल में रजिस्ट्रेशन भी कराया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना में समर्पित होकर सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कमेटी के सदस्य श्री आलोक बिजल्वाण ने पूर्व शिविरों के अनुभव साझा किए तथा सेवा भाव के साथ कार्य करने का महत्व बताया, डॉ अशोक अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्र-छात्राओं को संकल्पित होने का संदेश दिया तथा छात्र-छात्राओं को समाज की सेवा हेतु प्रेरित किया| इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवकों ने भी अपने अनुभव साझा किए|

तत्पश्चात् स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया| स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय से मनकामेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग में पड़े प्लास्टिक कचरे को हटाया गया तथा लोगों को प्लास्टिक न फैलाने की अपील की गई| स्वयंसेवकों ने क्षेत्र के निवासियों से वार्तालाप कर प्लास्टिक के दुष्परिणामों के विषय में बताया तथा उन्हें प्लास्टिक कूड़ा न फैलाने का संदेश दिया| इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री भूपेश चंद्र पंत , डॉ.निशी दुबे , सुश्री अराधना राठौर तथा अनुसेवक श्री अमीर सिंह चौहान उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *