राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के छठवें दिवस निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘हर घर तिरंगा अभियान -2026’ के अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को छठवें दिवस निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्र गीत वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रमों का प्रारंभ हुआ।

निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता, देश के प्रति नागरिक दायित्व तथा तिरंगे के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचारों को लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर चिंतन करने का अवसर प्रदान किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ यशवंत सिंह ने किया और डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ मंजू पांडे एवं डॉ आलोक बिजल्वाण ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना पंवार (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर) ने, द्वितीय स्थान शिवानी (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) ने एवं तृतीय स्थान निकिता (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।

इसके पश्चात तिरंगा यात्रा प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवर रेंजर इकाई एवं रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में परिसर से प्रारंभ हुई।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बुलंद आवाज में नारे लगाए और भारत माता की जय-जयकार की। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से नगर पालिका क्षेत्र तक संचालित हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। निबंध लेखन प्रतियोगिता विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और अपने राष्ट्रीय दायित्वों पर विचार करने का अवसर प्रदान करती है, वहीं तिरंगा यात्रा देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सामूहिक रूप से अभिव्यक्त करने का माध्यम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान युवाओं को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।

इस दौरान महाविद्यालय के डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, रोवर इकाई प्रभारी डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ निशी दुबे, रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई प्रभारी डॉ प्रभात कुमार सिंह, रेंजर इकाई प्रभारी डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *