प्रगति कलस्टर स्वायत्त सहकारिता मे शिवानी अध्यक्ष, गीता देवी सचिव चुने गए

Spread the love

विकास खंड फकोट के अन्तर्गत ग्रामोत्थान रीप परियोजना के प्रगति कलस्टर स्वायत्त सहकारिता समूह चाका (क्वीली) की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर पोखरी के प्रांगण मे किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि जोत सिंह असवाल सदस्य जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि प्रधान पलोगी मुकेश विजल्वाण व श्रीमती अमिता देवी प्रधान किराड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

एन. आर. एल. एम. एरिया कार्डिनेटर श्रीमती सुमन रणाकोटी ने बैठक का ऐजेंडा बताया कि विगत 2025-2026 के कार्यों पर चर्चा, नई कार्यकारिणी का गठन, लेखा समिति का गठन, परियोजना गतिविधियों पर चर्चा,व्यवसायिक गतिविधियों व भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जानी है।

ग्रामोत्थान रीप परियोजना से ब्लॉक स्टाफ आजीविका समन्वयक उपेंद्र सजवाण द्वारा परियोजना के अन्तर्गत चल रही गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी, बैठक में चर्चा के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक सदस्य का चयन नये संचालन मंडल की कार्यकारिणी के गठन के लिए सर्वसम्मति से किया गया।

जिसमें अध्यक्ष शिवानी, कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी, सचिव गीता देवी, एवं सदस्यों मे संगीता, रमा देवी, हर्षी देवी, अनिता, रंजीता का चयन किया गया, नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को आजीविका समन्वयक उपेंद्र सजवाण द्वारा शपथग्रहण कराया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने सभी चयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर समूहों के माध्यम प्राप्त हो रहे हैं, सभी समूहों को मिलकर आजीविका संवर्धन हेतु कार्य कर प्रगति की ओर अग्रसर होना चाहिए।

बैठक में एनआरएलएम से श्रीमती सुमन रणाकोटी, आजीविका समन्वयक उपेंद्र सजवाण, आई पी आरपी श्रीमती गुड्डी देवी, सी एल एफ बिजनेस प्रमोटर नरेंद्र सिंह, लेखाकार अक्षा असवाल, ग्रुप मोबलाइजर प्रियंका, एवं समस्त समूहों की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *