हरिद्वार। धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
एमजीएफएम इंटर कॉलेज, पिरान कलियर में डॉ. मोनिका वत्स, डॉ. अनुपमा, डॉ. प्रमोद कुमार एवं डॉ. सुशील कुमार द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षिक एवं करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) का परिचय देते हुए इसके उद्देश्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इसी क्रम में शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, मेवड़ कला, रुड़की में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम में डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. कृष्ण बिष्ट एवं डॉ. विजय कुमार सदस्य के रूप में शामिल रहे। इस कार्यक्रम में 52 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों, विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा करियर चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
दोनों कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षिक अवसरों से परिचित कराना, उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप करियर चयन के लिए प्रेरित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना था।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

