कनखल के ऐतिहासिक झंडा चौक के सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण का निर्णय प्रशंसनीय- डा.विशाल गर्ग

Spread the love

हरिद्वार, 24 जुलाई। कनखल के पौराणिक एवं ऐतिहासिक झंडा चौक के सौंदर्यकरण को लेकर व्यापारियों में भ्रम की चर्चाओं को दूर करने के उद्देश्य से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कनखल शहर अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से भेंटवार्ता की और भ्रम को दूर किया।

जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि हरिद्वार के पौराणिक क्षेत्र कनखल के ऐतिहासिक झंडा चौक सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण का निर्णय प्रशंसनीय है। झंडा चौक कनखल को उसकी धार्मिक पहचान, महत्व और गरिमा के अनुसार संवारा जाएगा। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं होगी। ना ही अधिग्रहण किया जाएगा। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा कॉरिडोर का फैसला व्यापारियों के हित में है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णायक निर्णय अवश्य ही जनता के हित में लाभकारी सिद्ध होंगे। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि पौराणिक महत्व बरकरार रहेगा। देश दुनिया से श्रद्धालु भक्त हरकी पैड़ी एवं कनखल में धार्मिक क्रियाकलाप के लिए पहुंचते हैं।

ऐतिहासिक झंडा चौक का सौंदर्यकरण पहली बार किया जा रहा है। जिससे निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों एवं व्यापारियों को वाहनों के जाम से भी राहत मिलेगी। भेंटवार्ता के दौरान अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने भी व्यापारियों के भ्रम को दूर करते हुए आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *