राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार में 31अक्टूबर, 2026 को डॉ० नागेंद्र सिंह मेमोरियल पुस्तकालय रुड़की द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की भूमिका: पक्ष विपक्ष विषयक एक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलग अलग महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के यह अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है कि, महाविद्यालय की दो छात्राओं का चयन विजेताओं के रूप में किया गया।
१- सना पुत्री श्री मुर्सलीन- बीए तृतीय सेमेस्टर (तृतीय स्थान)
२- नाजिया प्रवीन पुत्री श्री इस्लाम- बीए पंचम सेमेस्टर (सांत्वना पुरस्कार)
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० राखी पंचोला एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ० राम भरोसे ने उक्त दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि, इस प्रतियोगिता में कुल पाँच विजेता रहें और पाँच में से दो विजेता राजकीय महाविद्यालय मंगलौर की छात्राएं रही हैं। उक्त दोनों छात्राओं को आगामी दिनांक 15-12-2026 को डॉ० नागेंद्र सिंह मेमोरियल पुस्तकालय रुड़की द्वारा एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक डॉ० मंजू, डॉ० कलिका, डॉ० संदीप, डॉ० निविन्ध्या और कार्यालय से श्री सुभाष, श्रीमती गीता, श्रीमती सर्मिष्ठा, श्री फ़ैज़ान, श्री सूर्या, श्री रोहित, श्री सुनील, श्री जगपाल एवं श्री सन्नी ने भी विजेता बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।


Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

