दिनांक 14.11.2026 को अवनीश शर्मा, साईं मंदिर सोसायटी रोड लक्सर, हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 10.11.2026 को साईं बाबा मंदिर के दानपात्र से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 10 से 12 हजार रुपये की धनराशि चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 1236/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रवीण कोश्यारी द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला तथा संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं चेकिंग के दौरान दिनांक 14.11.2026 को घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया उनके कब्जे से चोरी की गई धनराशि में से 4,850 रुपये नगद बरामद किए गए।
हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
1. खेमचंद उर्फ खेमा पुत्र देशराज, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
2. लोकेश पुत्र कंवरपाल, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25
3. कृष्णा उर्फ गोलू पुत्र जसवीर, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर
बरामदगी
चोरी के 4,850 रुपये नगद
पुलिस टीम
1. उ0नि0 समीप पाण्डेय
2. हे0का0 पंचम प्रकाश
3. हे0का0 अरविन्द
4. हे0का0 शमशेर

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

