गजा: पार्टी स्थापना दिवस व अम्बेडकर जयंती मनाये जाने के लिए बैठक आयोजित

Spread the love

गजा:  नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मंडल में पार्टी स्थापना दिवस व अम्बेडकर जयंती मनाये जाने को लेकर बारातघर गजा मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण, जिला निवर्तमान मंत्री गजेंद्र खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खाती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा, इसके लिए मंडल के अन्तर्गत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जनपद के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों का दायित्व है कि पार्टी के हर पदाधिकारी को अपने घर मे पार्टी का झंडा लगाना है।

उन्होंने कहा कि किसी कारणवश जो कार्यकर्ता आज की बैठक मे शामिल नहीं हो पाया है उसको भी दूरभाष से अवगत कराया जाना चाहिए।कहा कि सौभाग्य है कि आज चैत्राष्टमी व कल रामनवमी है। रामनवमी पर्व पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाना है।

इसके अलावा संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती भी मनायी जानी है इस अवधि मे रात्री प्रवास के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं।

बैठक को निवर्तमान जिला मंत्री गजेंद्र खाती व सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खाती ने भी सम्बोधित किया, इस अवसर पर बीर सिंह असवाल, जोत सिंह असवाल, हंश लाल सिंह चौहान, युवा मोर्चा के शैलेंद्र सिंह चौहान, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार कार्यक्रम को विस्तार देने का दायित्व हम सभी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *