धनौरी, हरिद्वार, 13 अक्टूबर, 2026, धनौरी पी.जी. कॉलेज के मुख्य सभागार में आयोजित अंतर-विभागीय भाषण प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, अजय ने द्वितीय तथा निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘विकसित भारत @2047’ पर रखे विचार’
उच्च शिक्षा निदेशालय एवं महाविद्यालय के आदेशानुसार ‘विकसित भारत @2047 में युवाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों और प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु गठित समिति में डॉ. कल्पना भट्ट, डॉ. अर्पित एवं डॉ. किरण शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

