हरिद्वार, नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के 06 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे राष्ट्रव्यापी जागरूकता एवं जनसहभागिता अभियान के अंतर्गत उच्चाधिकारियों के आदेश एवं दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को एएनटीएफ शाखा, जनपद हरिद्वार द्वारा निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र, मिस्सरपुर, कनखल, हरिद्वार में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को खेलकूद के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना तथा उनमें सकारात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नियमित खेलकूद एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, नशे से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।
एएनटीएफ जनपद हरिद्वार द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रतिभागियों में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।
इस अवसर पर निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक रोहित कुमार एवं महेश कांडपाल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग प्रदान किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
*एएनटीएफ टीम*
1. निरीक्षक शांति कुमार गंगवार
2. उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता, चौकी प्रभारी जगजीतपुर
3. हेड कांस्टेबल रियाज अली
4. महिला हेड कांस्टेबल सुरजीत कौर
5. कांस्टेबल रणजीत सिंह
6. कांस्टेबल त्रिभुवन यादव
7. महिला कांस्टेबल दीपा
8. महिला कांस्टेबल चांदनी

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

