हरिद्वार। आस्था की जननी मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय सावक मंच का संघर्ष रंग लाया है। मां गंगा में गिर रहे सीवरयुक्त गंदे नालों को रोकने की मांग को लेकर मंच द्वारा दिए गए धरने पर प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी जी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक से वार्ता की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट खुद जल संस्थान, सीवर विभाग और नगर निगम के आला अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम लेकर नाईसोता नाले पर पहुंचे और तत्काल टैपिंग का कार्य शुरू करवा दिया।
दिखावे का नहीं, सीवर समस्या का हो स्थाई समाधान: चंद्रमोहन कौशिक
सिटी मजिस्ट्रेट की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने उनका आभार जताया। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि मां गंगा में गिर रहे इस प्रदूषित पानी का कोई तात्कालिक नहीं, बल्कि स्थाई समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवर का गंदा पानी गंगा जी में मिलना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

