हरिद्वार- चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 20 हजार प्रतिमाह करने व परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन में पूर्व में की गयी पेंशन वृद्धि का अपर्याप्त बताते हुए बीस हजार प्रतिमाह करने, बुजुर्ग व वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अन्य प्रदशों में भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने, प्रदेश के सभी तहसील और जिला कार्यालय परिसर में राज्य आंदोलनकारियों की सूची लगाने, प्रदेश के सभी मुख्य मार्गो, चौराहों व सरकारी भवनों का नामकरण राज्य आंदोलनकारियों व शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर रखने, शहीद आंदोलनकारियों के नाम पर हरिद्वार में गंगा घाटों का निर्माण कराने की मांग भी की गयी है।
ज्ञापन देने वालों में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के जिला अध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट, शहर अध्यक्ष विनोद डंडरियाल, जिला महामंत्री रोहित प्रताप सिंह, साधना नवानी, बसंती पटवाल, कमला पांडे, बिमला नैनवाल, आनंदी नेगी, कमला ढोंडियाल, राजेश गुप्ता, आनंद सिंह नेगी, भीमसेन रावत व सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक, शरद कुमार आदि शामिल रहे

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

