अगरोड़ा (टिहरी गढ़वाल)। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में उपस्थित प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की मजबूती तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ ली।
इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान के प्रति जागरूक रहेंगे तथा अपने परिवार, आस-पड़ोस एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही, पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री रमेश चन्द्र ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता का संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राध्यापक ,कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

