गजा: भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों की बैठक बारातघर गजा मे आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ बंदे मातरम गीत व समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, बारातघर गजा मे आयोजित बैठक में पदाधिकारियों।
विभिन्न मोर्चों के सदस्यों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा के बूथ विस्तारक व मुख्य अतिथि रोहित चौधरी, विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी ( मंत्री प्रतिनिधि)जेष्ठ प्रमुख फकोट अर्जुन दवाण ने आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ जीतो चुनाव जीतो के लिए अनेक टिप्स दिए।
अपने सम्बोधन मे रोहित चौधरी व अर्जुन दवाण ने कहा कि पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गाँव के व्यक्तियों तक पहुंचाकर बूथ की मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के पक्ष मे मतदान करने के लिए जोडना होगा, कहा कि महिलाओं व युवाओं को भी चुनाव अभियान में शामिल किया जाय।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने व नरेंद्र नगर विधानसभा में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए हम सभी को अभी से कार्य करना है।
बैठक को भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीना खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत,जिला पंचायत सदस्य, जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती,पूर्व जिला मंत्री गजेंद्र खाती, पूर्व प्रमुख शिवानी विष्ट, मंडल महामंत्री सुनील चौहान, ने भी सम्बोधित करते हुए सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की पांचवीं बार जीत के लिए आह्वान किया।
कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा मे विकास कार्यों को देखा जा सकता है, इस बार भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों के अंतर से जीत दिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना है, सोशल मिडिया के माध्यम से विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाकर बूथ मजबूत किया जायेगा।
बैठक से पहले विस्तारक रोहित चौधरी व मंडल प्रभारी अर्जुन दवाण का पुष्प गुच्छ व शाल ओढाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर, मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, सभासद जसवंत सिंह चौहान, रमेश चन्द्र नयाल, पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, प्रधान श्रीमती मंजू रावत, राधिका नेगी, कुशबीर पुंडीर, किसान मोर्चा विजयराम उनियाल, गजेंद्र सिंह चौहान, कमल सिंह चौहान, मूर्ति राम नौटियाल, श्रीमती सोना असवाल, सूरज सिंह असवाल, सोहन लाल, आनंद सिंह खाती,एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

