केंद्रीय सतर्कता आयोग और उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आज धनौरी पीजी कॉलेज में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसका विषय था- “भ्रष्टाचार मुक्त भारत : एक सशक्त राष्ट्र की ओर कदम”। इस प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सगुन द्वितीय स्थान अनुष्का सिंह तृतीय स्थान शालिनी ने प्राप्त किया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा :भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय” पर आधारित पंपलेट का प्रदर्शन और वितरण का कार्य भी किया गया और महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सहयोग से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) विजय कुमार ने छात्रों के समक्ष नैतिकता और अनुशासन के अनेक मूल्यों की महत्ता और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भ्रष्टाचार से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डाॅ० अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक प्राध्यापक और कर्मचारी गण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

