आज दिनांक 15.11.2026 को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश पिस्टल सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर एंबुश लगाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से बदमाश विशाल एवं भूपेंद्र को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश मुकुल पुलिस को देखकर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाश मुकुल ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश मुकुल के पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचकर ली गई घटनाक्रम की जानकारी एवं अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
नाम पता बदमाश
1. विशाल पुत्र मगता उम्र 25 वर्ष, निवासी वाल्मीकि बस्ती, शिव मंदिर के पास, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार
2. भूपेंद्र पुत्र विजय कुमार उम्र 23 वर्ष, निवासी मंसूरपुर झोरा, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर
3. मुकुल पुत्र कन्हैया उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, पोस्ट बमोरी, थाना सरधना, जनपद मेरठ (घायल)
बरामदगी का विवरण:
बदमाश मुकुल के कब्जे से 02 पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद।
बदमाश भूपेंद्र के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

