राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में स्वच्छता रैली का आयोजन।

Spread the love

लक्सर- कल दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकल गई महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और उन्होंने यह संकल्प भी लिया कि गंगा के संरक्षण में तथा स्वच्छत बनाए रखने में हम सभी छात्र-छात्राएं अपना योगदान देंगे तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का भी प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुशील भाटी ने अपने वक्तव्य में कहा की नदियों को स्वच्छ बनाए रखने से हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है इसलिए हमें अपने जल और जंगल को संरक्षित कर पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि संपूर्ण समाज की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास की नदियों को साफ रखने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉक्टर रेखा नौटियाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल है तो जीवन है स्वच्छ जल है तो जीवन है स्वच्छ वायु है तो जीवन है इसलिए स्वच्छता हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉक्टर सीमा चौधरी डॉक्टर मनोज कुमार डॉ प्रकाश लाल शाह डॉक्टर प्रीति शर्मा डॉ गजेंद्र सिंह डॉक्टर दीक्षित कुमार डॉ रुचिका कटियार उपस्थित रहे रैली का संचालन नमामि गंगे के सदस्य कुमार शर्मा ने किया तथा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *