ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

Spread the love

हरिद्वार, 02 अक्टूबर 2026:  ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रोफेसर डॉ. ओ. पी. सिंह जी एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. अजय गुप्ता जी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. खेमचंद जी, प्रोफेसर डॉ. रमेश तिवारी जी सहित समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं कार्मिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण के पश्चात महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करते हुए परिसर में सभी ने श्रमदान किया। तत्पश्चात चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में परिसर निदेशक एवं अन्य वक्ताओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महात्मा गांधी जी के सत्य-अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *