ग्राम प्रधान सौड़ चन्द्रवीर रमोला ने सौड़ गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की प्रमुखता से उठाई मांग

Spread the love

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने विकासखंड चंबा के सौड़ बमुण्ड, कण्डाखोली और पस्सी सारजूला क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान सौड़ चन्द्रवीर रमोला ने सौड़ गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग प्रमुखता से उठाई। वहीं ग्राम प्रधान कण्डाखोली-पस्सी नंदी प्रसाद बेलवाल ने पस्सी गांव को सड़क से जोड़ने का मुद्दा पूर्व कैबिनेट मंत्री धनाई के समक्ष रखा।

ग्रामीणों की मांग पर दिनेश सिंह धनाई ने आश्वस्त किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्रवासियों की सड़क संबंधी और अन्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता हमेशा रही है।

पूर्व मंत्री धनाई ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सुरकंडा पेयजल योजना, सुरकंडा मंदिर रोपवे, सनगांव सड़क निर्माण, सौड़ गांव को पर्यटन ग्राम घोषित कर होम स्टे योजना सुरू की जिसमें आठ सौं से ऊपर स्थानीय लोग होटल बयवसाय से जुड़कर रोजगार पा रहे हैं, तथा बीएससी नर्सिंग कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने बताया कि बुडोगी से पस्सी सड़क को भी स्वीकृत भी उन्होने स्वीकृत की है।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी पूर्व कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। धनाई ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता के साथ निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरा मकसद रहता है।

पूर्व मत्री धनाई ने कहा कि प्रतिनिधियों की जवाबदेह तै होनी चाहिए। उन्होंने कहा जनता को भी चुने जनप्रतिनिधि से पांच साल का हिसाब मांगना चाहिए,जिस दिन जनता नेताओं से हिसाब लेना शुरु करेगी तो हर कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेगा।

बैठक में प्रधान सौड़ चन्द्रवीर रमोला,जिला पंचायत सदस्य गीता डबराल,क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता नेगी,उप प्रधान कविता रमोला,प्रधान कंडाखोली पस्सी नंदी प्रसाद बेलवाल,उप प्रधान राजन बेलवाल,ऋषिराम बेलवाल,चण्डी प्रसाद बेलीवाल,शुशील रमोला,दिपेश रमोला,खुशपाल चंद रमोला,अध्यक्ष प्रधान संगठन युध्दवीर रावत,पूर्व प्रधान मनमोहन नेगी,पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर,अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन संजय रावत,पूरण चंद रमोला,भगवान चंद रमोला,प्रदीप चंद रमोला,कुंदन सिंह राणा,प्रधान सिलोगी सत्यपाल गुसांई,उम्मेद सिंह नेगी,राजेश रमोला आदि सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *