विकास खंड नरेंद्र नगर के गजा मंडल की बैठक चाका (क्वीली) मे आयोजित

Spread the love

गजा भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।

विकास खंड नरेंद्र नगर के गजा मंडल की बैठक चाका (क्वीली) मे आयोजित की गई, समन्वय बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य मंत्री सेमवाल ने कहा कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में गाँव गाँव तक हर बूथ स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जायेगा।

कहा कि आगामी चुनाव में गजा मंडल से भाजपा आगे रहेगी, वह स्वयं समय समय पर पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित रहूंगा, सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों से चर्चा।

वार्ता कर पार्टी को आगे बढाया जायेगा, मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल ने आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा रखी, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल ने उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक बूथों का सत्यापन कर गजा मंडल को आगे लाया जायेगा।

गजा मंडल प्रभारी सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि आज सभी पुराने व नये कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जायेगा, आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ जीता, चुनाव जीता की रणनीति पर पार्टी आगे बढेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, व जिला मंत्री श्रीमती मीना खाती ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश रावत व जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने सभी आगंतुक लोगों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत गजा सदस्य ताजबीर सिंह खाती, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य गिरीश बंठवाण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह, पूर्व जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती ने भी बैठक में अपने अपने विचार रखे व पार्टी हित के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रधान मंजू रावत, राधिका नेगी, व मुनेन्द्र उनियाल, जीतराम उनियाल, सहित कई अन्य प्रधानगण व बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्रो के संयोजक उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *