राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में बड़े धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय हिन्दी दिवस

Spread the love

आज़ राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है। हिन्दी दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने लोकगीत में भाषा की भूमिका पर उत्तराखंड के अलग-अलग लोकगायकों द्वारा गाए गए गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के द्वारा चलाए गए ‘एड ऑन कोर्स’ के प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को वितरित किए गये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो०प्रभात द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा के हो रहे वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला है, और कहा कि ‘हिन्दी सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि देश का गौरव है’। कार्यक्रम के संयोजक श्री यशवंत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए, हिन्दी दिवस को हिन्दी भाषा की प्रगति के जश्न के दिवस के रूप में मनाने का समस्त देशवासियों से आग्रह किया। इस अवसर पर उन सभी हिंदी भाषा की विकास यात्रा में योगदान देने वाले सभी साहित्यकारों, पत्रकारों, सिनेमा जगत के लोगों को भी याद किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डाॅ० किशोर सिंह चौहान, डॉ०कृष्णा डबराल, डॉ खुशपाल, डॉ पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *