आज दिनांक 7 जून 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई|

परीक्षा समाप्ति के उपरांत स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर व राष्ट्रीय सेवा योजना वाटिका में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत गाजर घास उन्मूलन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना वाटिका में पौधों का रखरखाव किया गया| इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी परीक्षार्थी स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मंजू पांडे, डॉ. खुशपाल, डॉ. निशी दुबे, डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल , डॉ.आलोक बिजल्वाण, श्री स्वर्ण सिंह गुलेरिया, श्री मदन सिंह व श्री अमीर सिंह चौहान उपस्थित थे।


Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
