राजकीय महाविद्यालय, मंगलौर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

Spread the love

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय, मंगलौर, हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात निदेशक,उच्च शिक्षा उत्तराखंड के संदेश का वाचन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ, समूहगान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया तथा पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।

अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम छात्र- छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया और छात्र -छात्राओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

महाविद्यालय के एनएसएस व रोवर्स-रेंजर्स के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया व वृक्षारोपण किया गया। समारोह में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं,अतिथियों , महाविद्यालय प्राध्यापकों व कर्मचारियों द्वारा नशामुक्ति शपथ ली गई। तत्पश्चात महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉo राम भरोसे ने छात्र -छात्राओं द्वारा तैयार किये गए कार्यक्रम की सराहना की और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *