राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘हर घर तिरंगा अभियान- 2026’ के अंतर्गत पांचवें दिवस आज (दिनांक 13 अगस्त 2026) को भारत के स्वतंत्रता संघर्ष एवं स्वतंत्रता आंदोलन तथा स्वतंत्रता से जुड़ी उत्तराखंड की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट समिति के तत्वावधान में समिति प्रभारी डॉ. सुगन्धा वर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में डॉ. खुशपाल, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. मंजू पांडे एवं डॉ आलोक बिजल्वाण का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. खुशपाल, डॉ विनीत कुमार एवं डॉ. मंजू पांडे सम्मिलित रहे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरणों, प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों, महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं तथा उत्तराखंड के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संघर्ष के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ-साथ उत्तराखंड के स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं योगदान के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रश्नोत्तरी में पीपीटी के माध्यम से प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के सफल संपादन में मंच संचालन एवं पीपीटी संचालन डॉ सुगन्धा वर्मा ने किया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रवीना राणा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान आदर्श महर (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान अनामिका (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता अनेक ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों को इस गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना हमारा महत्वपूर्ण शैक्षिक दायित्व है। विशेष रूप से उत्तराखंड की धरती के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी स्मरण शक्ति, त्वरित निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट समिति को इस सार्थक एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्नोत्तरी में भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ बृजेश चौहान, डॉ यशवंत सिंह, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महाविद्यालय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता का वातावरण निर्मित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *