हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा

Spread the love

हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 के चलते हरिद्वार में दिन-प्रतिदिन बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों और जनहित को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसका ध्यान रखते हुए सभी संस्थानों को छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल माध्यम से नियमित कक्षाएं लेकर विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

 

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *