सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार में कथा-कथन प्रतियोगिता का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न

Spread the love

आज विद्यालय के संस्कृत बोध परियोजना विभाग के अंतर्गत कथा-कथन प्रतियोगिता का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में बाल वर्ग के प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों एवं लोककथाओं पर आधारित प्रेरणादायी कथाओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण कर अपनी वाक्पटुता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री रामशरण जी एवं श्री वैभव जी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उनके कथन कौशल, भाषा-शैली एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रीमती रुद्राक्षी जी, श्रीमती करिश्मा जी, श्री प्रवीण जी एवं श्रीमती नेहा जोशी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावी अभिव्यक्ति, मंच संचालन की क्षमता तथा भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना था। विद्यालय परिवार प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी निर्णायकों, सहयोगी शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *