विकास खंड चम्बा के गुनोगी उदयकोट मे टिहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने ग्रामीणों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ग्रामीणों ने सडक, पेयजल, गैस की समस्याएं प्रमुखता से उठाई।
अपने क्षेत्र भ्रमण मे पूर्व मंत्री उदयकोट पट्टी के ग्रामपंचायत गुनोगी पहुंचे, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने पेयजल निगम चम्बा के अधिशासी अभियंता से दूरभाष से वार्ता कर पेयजल समस्या का समाधान कराया, साथ ही अन्य मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
धनाई ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में सुरकंडा पेयजल योजना स्वीकृत करा कर पूरे क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराया है। कहा कि सुरकंडा रोप वे बना कर मंदिर मे श्रद्धालुओं को दर्शन करने मे सुविधा मिली है।
पर्यटन मंत्री रहते हुए काणाताल क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोडकर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार मिला है, होम स्टे का लाभ भी मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मै टिहरी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूँ, हर गांव में जनता का स्नेह मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रधान सुशीला थपलियाल, पूर्व प्रधान सत्यानंद थपलियाल, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के संरक्षक एवं पूर्व प्रधान देव सिंह पुंडीर , चम्बा मंडल अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, पूर्व प्रधान मौ.असरफ, उप प्रधान हासीम बेगम, पूर्व प्रधान सुनीता थपलियाल महिला मंगल दल अध्यक्ष शिवानी थपलियाल, बिजेंद्र थपलियाल, योगेश थपलियाल आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
