कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने “पटाखा वाली बुलेट” को किया गया सीज़

Spread the love

हरिद्वार पुलिस का मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध अभियान

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में था ‘बुलेट राजा’, पुलिस ने दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.07.2026 को कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान लोहे का पुल, बहादराबाद पर पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UK 08 AR 4675) को रोका। पुलिस को देखकर चालक भागने की फिराक में था, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। जांच में मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगा पाया गया।

वाहन चालक आदित्य पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी ग्राम रसूलपुर तेलीवाड़ा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन को सीज कर दिया गया।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी कस्बा,

2. ⁠कानि0 वीरेन्द्र चौहान

3. ⁠कानि0 अवनेश राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *