सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2, रानीपुर हरिद्वार में हरेला सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

दिनांक 14/07/2026, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2, रानीपुर हरिद्वार

देवभूमि उत्तराखंड अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जानी जाती है। यहाॅं मनाए जाने वाले लोकपर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, कृषि परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देते हैं। उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व हरेला इस वर्ष 16 जुलाई को मनाया जाएगा।

इन्हीं परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2, रानीपुर हरिद्वार में हरेला सप्ताह मनाया जा रहा है। हरेला सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 14 जुलाई को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और हरेला पर्व से संबंधित विभिन्न प्रकार के सुंदर-सुंदर चित्र बनाए। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सभी को पेड़ पौधे लगाने, उनको बचाने तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *