धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सफल, सुरक्षित एवं अनुशासित संचालन के उद्देश्य से महाविद्यालय के अनुशासनात्मक मंडल (प्रॉक्टोरियल बोर्ड) की प्रथम बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में महाविद्यालय परिसर में अनुशासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, रैगिंग मुक्त एवं सुरक्षित परिसर बनाए रखने तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक, अनुशासित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण विकसित करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने कहा कि अनुशासन किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान एवं सफलता का मूल आधार है। उन्होंने अनुशासनात्मक मंडल के सभी सदस्यों से समन्वय, सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए महाविद्यालय में अनुशासन, सुरक्षा एवं शैक्षणिक गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
अनुशासनात्मक मंडल की प्रभारी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका सैनी ने नवीन शैक्षणिक सत्र हेतु तैयार की गई अनुशासनात्मक कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए परिसर में प्रभावी अनुशासन व्यवस्था लागू करने तथा विद्यार्थियों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
बैठक में अनुशासनात्मक मंडल के सदस्य डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रियंका मलिक एवं डॉ. अर्पित सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने महाविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। बैठक का समापन महाविद्यालय परिसर को अनुशासित, सुरक्षित एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण वाला संस्थान बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
