बहादराबाद, हरिद्वार। धनौरी पी.जी. कॉलेज के आउटरीच एजुकेशन प्रोग्राम के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बहादराबाद में 12वीं की छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राखी बालियान के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. हरीश रावत ने छात्राओं को परीक्षा तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और राज्य सरकार की ‘गौरा नंदा योजना’ का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया। डॉ. पुष्पा फर्स्वाण ने 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के विकल्पों, विषयों के चयन और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शारदा चौहान ने धनौरी पी.जी. कॉलेज की इस पहल की सराहना की और इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सही करियर चयन, उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक व प्रेरित करना था।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

