जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर आठवें दिन भी धरना जारी, कर्मचारियों में दिखी एकजुटता

Spread the love

देहरादून-उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मुख्यालय में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कर्मचारियों का उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।

धरने के दौरान संयुक्त मोर्चा के संरक्षक श्री गजेन्द्र कपिल ने हरिद्वार जनपद शाखा से पहुंचे कर्मचारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें धरने पर बैठाया। धरने में कुलदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, अशोक कुमार, सोनू कुमार, अजय शर्मा एवं बहादुर सिंह सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

सभा को संबोधित करते हुए श्री गजेन्द्र कपिल ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी तरह न्यायोचित है और किसी भी कर्मचारी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले दिनों में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड एवं उससे जुड़े विभिन्न घटक संगठनों और श्रमिक संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिलेगा। इससे आंदोलन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

धरने का संचालन कर रहे श्री नन्दलाल जोशी ने कर्मचारियों से अनुशासन और गरिमा बनाए रखते हुए नियमित रूप से धरने में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा प्रत्येक कर्मचारी को इसमें सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री विमल भण्डारी, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री हरीष कण्डारी, श्री सुदेश कुमार, श्री अरविन्द कुमार, श्री प्रदीप थपलियाल, श्री बहादुर सिंह, श्री फते सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री कुणाल शर्मा तथा श्री घनश्याम रवि सहित अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

धरना स्थल पर कर्मचारियों के समर्थन में श्रीमती कीर्ति बंसल, श्रीमती सपना, श्री प्रदीप कुमार, श्री महेश प्रसाद, श्री प्रताप सिंह, श्रीमती वन्दना, श्री आर.बी. थापा, श्री नवीन तिवारी, श्री विवेक भट्ट, श्री ललित कुमार, श्री रोहित, श्री धीरज तथा श्री वीरेन्द्र सिंह राणा सहित अनेक लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *