गजा की अदिति का अमेजॉन कंपनी मे 48 लाख के पैकेज पर चयन

Spread the love

गजा विकास खंड चम्बा मे धार अकरिया पट्टी के खलुण (दुवाकोटी) गजा की बेटी अदिति चौहान का चयन प्रतिष्ठित ( Amazon Company) अमेजन कंपनी मे बतौर साॅफ्ट इंजीनियर के पद पर 47.88 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ है।

वह अपनी ज्वाइनिंग हैदराबाद मे देंगी। अदिति चौहान दुवाकोटी (खलुण) गाँव की मूल रूप से रहने वाली है, अदिति चौहान बचपन से ही पढने मे होशियार रही है।

हाई स्कूल तक की पढाई कार्मल स्कूल चम्बा से 96.06 % अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, इंटरमीडिएट मे सेंट जोसेफ काॅलेज देहरादून से 96% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, उसके बाद बी टेक (कम्प्यूटर साइंस) ग्राफिक एरिया ( डीम्ड) देहरादून से किया है।

अदिति चौहान के माता पिता दोनों शिक्षक हैं, पिता राजेन्द्र सिंह चौहान हाई स्कूल ओबरी मे तथा माता श्रीमती बबीता चौहान प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला मे कार्यरत हैं, अदिति चौहान से सम्पर्क किए जाने पर उन्होंने अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी सफलता को ईश्वर की कृपा एवं अपने गुरुजनों, माता पिता व अपने दादा दादी का आशीर्वाद बताया है।

अदिति चौहान की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख चम्बा शिवानी विष्ट,जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार डी पी उनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, प्रधान श्रीमती ममता चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा चौहान, शिक्षक कुलदीप रांगड, तेजोमई बधानी, शिवानी कोठियाल,श्रीमती भारती, घीमन सिंह रावत, अरविंद कोठियाल, श्रीमती मंजू राणा, सहित राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *