हरिद्वार : कल 10 जुलाई को भी भारी बारिश के चलते सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Spread the love

हरिद्वार-  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल दिनांक 10 जुलाई को भी जनपद हरिद्वार में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिस कारण कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के कारण, हरिद्वार जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कल अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

आप मौसम की ताजा अपडेट और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी “दि टाइम्स ऑफ हरिद्वार”  पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *