हरिद्वार- काली कमली धर्मशाला के पीछे दो आवासीय भवन भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त, परिवारों को राहत शिविर में ठहराया।
भारी वर्षा के कारण दो आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाया
खतरे की जद में आए चार अन्य आवासीय भवनों को कराया गया खाली, पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में ठहराए गए परिवार।उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश कुमार मेहरा ने अवगत कराया कि आज निकट रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित काली कमली धर्मशाला के पीछे रेलवे विभाग द्वारा पानी की टंकी के निर्माण हेतु कराई गई खुदाई में भारी वर्षा के कारण जलभराव हो गया। जलभराव के फलस्वरूप मिट्टी खिसकने से दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अतिरिक्त समीप स्थित चार अन्य आवासीय भवनों पर भी भू-कटाव के कारण क्षति का खतरा उत्पन्न हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खतरे की जद में आए भवनों में निवासरत व्यक्तियों को पुलिस एवं एनडीआरएफ की सहायता से सकुशल बाहर निकाला गया, जिसके उपरांत उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा तहसील की टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण (मुआयना) किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से खतरे की जद में आए चार आवासीय भवनों में निवासरत परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करते हुए पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, हरिद्वार स्थित राहत शिविर में ठहराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि आपदा मानकों के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को देय आपदा राहत राशि (अहैतुक सहायता) के वितरण हेतु तहसीलदार हरिद्वार को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं।
आज बृहष्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश में रेलवे स्टेशन के पास काली कमली वाली धर्मशाला के पीछे अचानक एक मकान गिर गया। मकान गिरने से अंदर मौजूद मलबे में फंस गएं सूचना मिलने पर फायर सर्विस मायापुर की टीम मौके पर पहंुची और रेस्क्यू शुरू करते हुए अंदर फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
