डा.विशाल गर्ग ने 12 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देशवासियों को दी बधाई

Spread the love

हरिद्वार, 27 मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विशाल गर्ग ने 12 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देशवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। देश में स्वच्छता को लेकर जन चेतना फैलाई। गांव एवं शहरों में शौचायलयों के निर्माण कराए। जनता से किए वादे पूरे किए।

डा.विशाल गर्ग कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में विशेष योगदान करते हुए पौराणिक मंदिरों के पुनः निर्माण कराए। कॉरिडोर निर्माण कराकर देश को उन्नति प्रगति का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि योजनाओं से आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य में अनेक परिवर्तन हुए। सेवा सुशासन का नारा देकर लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की।

धारा 370 को हटाने का काम किया। आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, महिलाओं के लिए लखपति दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध हुई। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *