डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में दिनांक 26 मई 2026 को शोधार्थी हिमांशु बहुगुणा की पीएच.डी. मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। शोधार्थी ने अपना शोधकार्य प्रो. (डॉ.) टी. सी. पाण्डेय, प्रोफेसर, शिक्षक शिक्षा विभाग, एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी के निर्देशन में पूर्ण किया।
शोध का विषय “Comparison of Concept Attainment Model with Traditional Method of Teaching Science to Secondary Level Students in Terms of Inductive Reasoning and Academic Achievement” था, जो विद्यालयी शिक्षा एवं शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय है। वर्तमान समय में विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, तर्कसंगत एवं छात्र-केंद्रित बनाने की आवश्यकता निरंतर अनुभव की जा रही है। इस संदर्भ में शोधकार्य में अवधारणा अर्जन मॉडल (Concept Attainment Model) एवं पारंपरिक शिक्षण विधि की तुलनात्मक प्रभावशीलता का अध्ययन किया गया।
शोध में यह प्रतिपादित किया गया कि अवधारणा अर्जन मॉडल विद्यार्थियों की आगमनात्मक तर्कशक्ति (Inductive Reasoning), वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा शैक्षिक उपलब्धि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मॉडल विद्यार्थियों में सक्रिय सहभागिता, तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं स्व-अधिगम की प्रवृत्ति को भी प्रोत्साहित करता है। शोधकार्य में माध्यमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।
मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो. प्रवीण कुमार तिवारी, सी.आई.ई., शिक्षा विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अतुल जोशी, डीन, शिक्षा संकाय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा की गई। इस अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के माननीय कुलपति प्रो. डी. एस. रावत द्वारा शोधार्थी हिमांशु बहुगुणा एवं शोध निर्देशक प्रो. टी. सी. पाण्डेय को शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में डॉ. आरती पन्त, डॉ. विजय कुमार, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. रेनू अधिकारी, वर्षा पन्त, नेहा पाण्डेय, वीरेन्द्र गुप्ता सहित अनेक शोधार्थी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शोधार्थी हिमांशु बहुगुणा को पीएच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने पर प्रो. एन. एस. बनकोटी, प्राचार्य, एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी ने शुभकामनाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त डॉ. अनीता जोशी, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. सविता भंडारी, डॉ. रेनू रावत, डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. माया जोशी, डॉ. ललित मोहन जोशी एवं डॉ. पूनम रानी सहित अनेक शिक्षकों ने शोधार्थी एवं शोध निर्देशक को बधाई दी।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
