राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक कल्याण पर एफडीपी आयोजित

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग, टिहरी गढ़वाल में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में दिनांक 27 मई 2026 को “FDP on Mental Peace and Spiritual Wellness (मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक कल्याण)” विषय पर एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार के संरक्षण में सेमिनार हॉल में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में IQAC समन्वयक श्री परमानंद चौहान ने शिक्षकों के जीवन में मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक संतुलन के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों पर बढ़ते कार्यभार एवं मानसिक तनाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर विषय बन चुका है। ऐसे में योग, ध्यान एवं माइंडफुलनेस जैसी विधियाँ मानसिक संतुलन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं।

कार्यक्रम की होस्ट डॉ. मधु बाला जुवाँठा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सकारात्मक होना विद्यार्थियों एवं संस्थान दोनों के लिए आवश्यक है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक कल्याण से ही प्रभावी शिक्षण एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में उपस्थित संकाय सदस्यों ने विषय को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में डॉक्टर मंजू कोगियाल, विभागाध्यक्ष हिंदी, डॉक्टर ब्रीश कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल, डॉक्टर दुर्गेश कुमारी, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉक्टर संदीप कुमार, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, श्री राजमोहन सिंह रावत, विभागाध्यक्ष, योग विभाग एवं भुवन चंद आदि उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *