समारोह में विभागीय परिषद गतिविधियों, वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, भारत शैक्षणिक भ्रमण, रोवर-रेंजर्स तथा सांकरी में आयोजित 10 दिवसीय ट्रैकिंग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नानाई क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती उपासना नेगी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक विद्यालय मोरी के प्रधानाचार्य राजपाल जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं ग्राम प्रधान सेवा श्रीमती कमला देवी, PTA संघ कोषाध्यक्ष श्रीमती निशा देवी, बलबीर रावत एवं बिशन सिंह ने भी समारोह में सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. वर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अनेश रावत, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
