पति से विवाद के बाद लापता महिला को हरिद्वार पुलिस ने बिहार से किया बरामद

Spread the love

लक्सर। केदारनाथ यात्रा से लौटते समय पति से विवाद के बाद लापता हुई महिला को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि ने कोतवाली लक्सर में पत्नी प्रज्ञा के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं SOG रुड़की की संयुक्त टीम ने महिला की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने महिला को बिहार के बेगूसराय से सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि केदारनाथ धाम से लौटते समय देहरादून में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह ट्रेन यात्रा के दौरान अलग चली गई थी।

महिला की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *