सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2, भेल, रानीपुर में चल रही 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन वंदना कटारिया स्टेडियम में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहले ही दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में मेरठ और ब्रज प्रांत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
अंडर-14 बालक वर्ग में –
शॉट पुट में शिवम (मेरठ प्रांत), लॉन्ग जंप में अभिराज (मेरठ), 4×100 मीटर रिले दौड़ में प्रिंस, हिमांशु, पर्व, अभिराज (मेरठ प्रांत), 200 मीटर दौड़ में ब्रज प्रांत, हाई जंप में प्रिंस (मेरठ प्रांत) और 600 मीटर दौड़ में हिमांशु (मेरठ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में –
लॉन्ग जंप में सुहानी (ब्रज प्रांत), 4×100 मीटर रिले में एंजिल चौधरी, मानवी, प्रियांशी की टीम, 200 मीटर में श्रावनियां (मेरठ), शॉट पुट में ब्रज प्रांत, 600 मीटर में श्रावनियां (मेरठ) और हाई जंप में आराध्या (मेरठ) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग में –
बालक वर्ग में 800 मीटर में अभिषेक (ब्रज), 4×100 मीटर में ब्रज प्रांत, पैदल चाल में रंजन (ब्रज) और 200 मीटर में गुरुकांत (मेरठ) विजेता रहे। बालिका वर्ग में 800 मीटर में हिना (मेरठ), 4×100 मीटर में ब्रज प्रांत, 200 मीटर में अनुष्का (उत्तराखंड) और पैदल चाल में ज्योतिका (मेरठ) ने पहला स्थान पाया।
अंडर-19 वर्ग में –
बालक वर्ग में हाई जंप में विवेक (उत्तराखंड) और शॉट पुट में रजत (मेरठ) तथा बालिका वर्ग में 800 मीटर में पल्लवी (मेरठ), 200 मीटर में स्वेच्छा (मेरठ), लॉन्ग जंप में यशिका (ब्रज), शॉट पुट में प्रियांशी (ब्रज) और 3000 मीटर में नंदिनी (ब्रज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी, श्री नत्थीलाल बंगवाल जी, श्री मंगल राम जी, श्रीमती नीलम जी, श्री भानु प्रताप सिंह चौहान जी, श्री नागेंद्र कुमार जी, श्री कैलाश भदुला जी, श्री नंदन जी सहित अनेक क्रीड़ा शिक्षक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “वंदना कटारिया स्टेडियम में आज जो जोश और अनुशासन देखने को मिला, वह काबिले तारीफ है। विद्या भारती द्वारा दिया जा रहा खेल संस्कार ही बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाएगा। शिवालिक नगर पालिका ऐसे आयोजनों में हमेशा सहयोग के लिए तैयार है। सभी विजेता खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और राष्ट्रीय स्तर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।”
उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नशे से दूर रहकर खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

