25 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जन्म जयंती

Spread the love

अमर शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जन्म जयन्ती 25 जुलाई 2026 को हरिद्वार प्रशासन की ओर से पुल जटवाड़ा स्थित जगदीश वत्स पार्क में एक वृहद स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के भाई बहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अनुरोध पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर प्रशासन द्वारा हरिद्वार के अमर शहीद जगदीश वत्स की जन्म जयंती की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं।

कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी

के अनुसार इस अवसर पर हरिद्वार के उन वरिष्ठ पत्रकार भाई बहनों को जगदीश वत्स सम्मान से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की अपेक्षाओं तथा आकांक्षाओं को इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया के माध्यम से मुखर आवाज दी है।

कार्यक्रम का संचालन प्रखर वक्ता डॉ नरेश मोहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *