गजा घंटाकर्ण महोत्सव में क्षेत्र वासियों को गजा अस्पताल उच्चीकरण की सौगात

Spread the love

गजा : नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे आयोजित द्वितीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया,।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गजा पहुँच कर घंडियाल मंदिर मे पूजा करने के साथ ही उत्तराखण्ड आंदोलनकारी शहीद बेलमति चौहान के स्मारक पर माल्यार्पण किया, महोत्सव स्थल पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, चम्बा पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला,प्रमुख फकोट दीक्षा राणा चम्बा सुमन सजवाण, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, शिवानी विष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, ने माल्यार्पण कर स्वागत कियाा।

मुख्य अतिथि को अभिनंदन पत्र सौपते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने सभी अतिथियों के आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अस्पताल के उच्चीकरण को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विगत महोत्सव में सभी घोषणाओं को पूरा कर लिया गया है, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उद्घाटन अवसर पर 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी मांगो को घोषणा मे शामिल किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने घंटाकर्ण मंदिर के लिए रोपवे निर्माण की मांग,इंटर कालेज गजा मैदान का विस्तारीकरण व मंच निर्माण, शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक गजा मे फार्मेसी ट्रेड,चाका महिला अस्पताल का उच्चीकरण, चाका सामुदायिक भवन का सुदृढ़ीकरण, रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग सहित कई अन्य मांग रखी हैं।

मुख्य अतिथियों व अतिथियों ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए स्टालों का निरीक्षण भी किया।

राजकीय इंटर कॉलेज गजा, हाई स्कूल ओवरी, शिखर स्कालर्स ऐकेडमी गजा, ओम कारानंद जूनियर स्कूल गजा व पी एम श्री अटल उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय दुवाकोटी के छात्र छात्राओं ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत की, इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री सुनील चौहान,बरिष्ठ पत्रकार सूर्यचंद सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह खाती, गिरीश बंठवाण, धन सिंह सजवाण, सुरेश कोठारी, जीत राम उनियाल, प्रियंका चौहान, रंजना चौहान, टंखी सिंह नेगी, भगवान सिंह चौहान, मंजू रावत, राधिका चौहान,क्षेत्र के सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,सामाजिक कार्यकर्ता, कीर्तन मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ मे कीर्तन मंडली ने भजन व ढोल दमाऊ, मस्कबीन बाजे की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, अधिशासी अधिकारी रोहित परमार , नगर पंचायत के सभी कर्मचारी व अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही है, देर शाम तक लोक गायिका प्रियंका मेहर व टीम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दर्शक झूमते नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *